फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से लाखों गहने और नकदी चुराई

Sun, 20 Oct 2024 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने शहर के कैनाल रेस्ट हाउस रोड स्थित मोहित जैन के घर के ताले तोड़ करीब आठ लाख के गहने व 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरी के समय मोहित जैन परिवार समेत बीमार मां को उपचार दिलाने अंबाला सिविल अस्पताल ले गए थे। शहर थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। मोहित जैन ने बताया कि चोरी हुए गहनों व सामान की कीमत करीब आठ-नौ लाख रुपये थी। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
नकदी समेत लाखों के गहने उड़ाए
यमुनानगर। आजाद नगर में चोरों ने सोनू कुमार के घर से 15 हजार रुपये की नकदी व तीन मोबाइल समेत तीन लाख के गहने चोरी कर लिए। आजाद नगर की गली नंबर दस निवासी सोनू कुमार ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करता है। आधी रात करीब दो बजे वह घर लौटा और गेट को ताला लगाकर सो गया। रात में चोर अलमारी से चार सोने की अंगूठियां, दो सोने के लॉकेट, तीन जोड़ी सोने की बालियां, झुमके, टॉप्स, चांदी की एक जोड़ी पायल, ब्रेसलेट, पांच हजार रुपये की नकदी व तीन मोबाइल, पेंट की जेब से दस हजार रुपये, आधार कार्ड, बजाज कार्ड व अन्य दस्तावेज गायब चोरी कर ले गए। शहर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार फांदकर घर से चोरी
यमुनानगर। शहर की रामनगर कालोनी निवासी दिनेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को चोरों ने उनके घर की दीवार फांदकर घर से गैस सिलिंडर, एलईडी, इनवर्टर, बैटरा व कांसे के बर्तन चोरी कर लिए। जब वह सुबह उठे तो उन्हें घर से सामान गायब मिला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें