फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रुपये दोगुना करने का झांसा देकर नौ लोगों से ठग लाखों

Sun, 24 Mar 2024 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर। तीन लोगों ने कंपनी में रुपये निवेश कर दोगुना करने का झांसा देकर नौ लोगों से 9,26,500 रुपये हड़प लिए। फर्कपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी के ये आरोप पंजाब के पटियाला के गुमन नगर निवासी विक्रमजीत सिंह चौहान, राजपुरा रोड के गोविंद बाग निवासी कुलविंद्र सिंह और अंबाला के गुरुदेव मोहल्ला निवासी राहुल पर लगा हैं। आरोपियों ने कुछ दिन तक उन्हें वापसी की किस्त दी लेकिन बाद में उन्हें कोई किस्त नहीं मिली। धोखाधड़ी का पता चलने पर गोविंद विहार निवासी सुधीर कुमार ने फर्कपुर थाना पुलिस को शिकायत दी।

गोविंद विहार ससौली निवासी सुधीर कुमार ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2019 में उसकी मुलाकात अपने दोस्त नवीन कुमार के माध्यम अंबाला के गुरुदेव मोहल्ला निवासी राहुल से हुई थी। आरोपी ने उसे बताया कि वह एग्री बिजनेस जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अर्बन इस्टेट पटियाला पंजाब में कार्य करता है। कंपनी के एमडी विक्रमजीत सिंह चौहान है। कंपनी में उनके साथ कुलविंद्र सिंह उर्फ बिट्टू पार्टनर हैं। उनकी कंपनी कुछ साल में ही रुपये डबल करके देती है। आरोपी ने उसे कंपनी की अलग-अलग प्लान के बारे में बताया। जिसमें कुछ रुपये जमा करने के बाद कुछ माह तक बैंक खाता में रुपये आते रहेंगे। जो रुपये जमा किए गए थे। वह भी प्लान पूरा होने के बाद मिल जाएंगे। आरोपी राहुल ने उसको झांसे में ले लिया। आरोपी ने आश्वस्त किया कि उसे कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। दस्तावेज लेने के बाद कंपनी में एफडी शुरू करा दी। उसने अपने व पत्नी के नाम से दो प्लान लिए। जिसमें 3,59,700 रुपये कंपनी के बैंक खाता में जमा करा दिए। उसने आरोपी राहुल की बातों में आकर अपने जानकारों के रुपये भी कंपनी में जमा करा दिए। सभी को आश्वस्त किया गया था कि रुपये दोगुने मिलेंगे। इसमें उसके जानकार शशि शेखर को 54,500 रुपये, सुरभि काे 10,900 रुपये, सोनू को 10,900 रुपये, सोमवती को 1,19,900 रुपये, खुशबू को 1,19,900 रुपये, कंचन को 1,19,900 रुपये, हेमलता को 1,19,900 रुपये और किरण को 10,900 रुपये के प्लान दिलाए। जिसकी कुल रकम 9,26,500 रुपये बनी। यह प्लान लेने के बाद उनके पास कुछ दिनों तक किस्त आती रही। बाद में किस्त आनी बंद हो गई। जब इस बारे में उसने आरोपी राहुल व उसकी कंपनी के एमडी से बात की तो उन्होंने बताया कि किसी वजह से कंपनी बंद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नई कंपनी अवानटम शुरू की है। इसका कार्यालय जीरकपुर में बनाया है। यह रुपये वापस लेने के लिए 1100 रुपये की टोकन मनी देनी पड़ी। आरोपियों की बातों में फंसकर फिर से 11,100 रुपये जमा कराए। इसके बावजूद उन्हें रुपये वापस नहीं मिले। अब आरोपियों के नंबर भी बंद आ रहे है और जीरकपुर स्थित कार्यालय भी बंद आ रहा है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई दल सिंह का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता कर गिरफ्तार किया जाएगा। लोगों से अपील है कि रुपये दोगुना करने के लालच में आकर अपनी कमाई न गवाएं। कोई भी कंपनी इस तरह की स्कीम नहीं देती। केवल फर्जी कंपनी ही इस तरह लोगों को झांसा देकर रुपये ऐंठते है। ऐसी फर्जी कंपनियों से बचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें