फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों ठगे

Tue, 19 Dec 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। खुद को उच्च न्यायालय के जज का रिश्तेदार बताकर क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर मलिकपुर बांगर निवासी अजय कुमार से आरोपी ने 10.68 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप पंचकूला की रथपुर काॅलोनी निवासी चैन सिंह पर लगा है। आरोप है कि आरोपी ने उसे फर्जी लेटर दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने पीड़ित अजय कुमार की शिकायत पर आरोपी चैन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सात मई 2023 को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अंबाला में पंचकूला की रथपुर काॅलोनी निवासी चैन सिंह के साथ मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उसे कहा कि उच्च न्यायालय चंडीगढ़ में क्लर्क के पद पर सरकारी नौकरी निकली है। उच्च न्यायालय के जज उसके रिश्तेदार हैं। एचसीएस से भी उसके संबंध है।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे आश्वस्त किया कि वह उसे सरकारी क्लर्क के पद पर लगवा देगा। इसके लिए उसने 20 लाख रुपये की मांग की। सरकारी नौकरी के चक्कर में वह आरोपी चैन सिंह की बातों में आ गया और उसने क्लर्क पद पर लगने के लिए हामी भर दी। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग कर उससे 10.68 लाख रुपये ले लिए। इनमें से कुछ रुपये उसने आरोपी को नकद और कुछ रुपये आरटीजीएस व गूगल पे के माध्यम से उसके खाते में डलवाए।
एक दिन आरोपी ने उसे मिलने के लिए कालका बुलवाया। वहां पर एक लेटर दिया, जिस पर फोटो व रोल नंबर भी था। आरोपी ने उससे एक कागज पर भी हस्ताक्षर कराए। आरोपी ने उससे असली दस्तावेज ले लिए और उसे कहा कि दो से तीन दिन में उसका चयन हो जाएना। इसके बाद वह घर आ गया। जब उसने वह लेटर देखा तो उसे कुछ शक हुआ। उसने अपने स्तर पर इस लेटर के बारे में पता किया तो यह फर्जी निकला।
विज्ञापन

उसने आरोपी से इस बारे में बात की और पंचायत हुई। आरोपी ने गलती मानते हुए पूरे रुपये ब्याज सहित देने का वादा किया। इस संबंध में उसने एफिडेविट भी दिया था। इससे आरोपी ने उसके रुपये वापस नहीं किए। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामले के जांच अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि अजय की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें