फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो घंटे किया थाने का घेराव

Fri, 30 May 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भूडकलां के समीप पश्चिमी यमुना नहर के समीप से मिले युवक के मामले में थाना खिजराबाद पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर स्टोर के मालिक और उसके बेटे पर हत्या का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मृतक युवक के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर खिजराबाद थाने का घेराव कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

इसकी सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल सहित डीएसपी सुरेश कौशिक पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, किंतु गुस्साए लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे के बाद डीएसपी की ओर से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और घर लौट गए।

गौरतलब है कि वीरवार को खिजराबाद के गांव भूंडकलां में पश्चिमी यमुना नहर से पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में खिजराबाद निवासी सुलेमान का शव बरामद किया था। इस पर मृतक के परिजनों ने युवक जिस स्टोर में काम करता था, उसके मालिक पर ही परिजनों ने युवक से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एनएच-73ए जगाधरी-पौंटा पर शव को रखकर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


जाम लगाने की सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल सहित पहुंचे डीएसपी सतीश कौशिक द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजनों ने करीब एक घंटे बाद जाम खोला था। थाना खिजराबाद पुलिस ने मृतक के पिता सलीम अंसारी के बयान पर स्टोर के मालिक नरेश सिंगला और उसके बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

शुक्रवार को मृतक के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने का घेराव कर दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल सहित डीएसपी सुरेश कौशिक के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद ग्रामीण शांत हुए और घर लौट गए।

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
शुक्रवार सुबह तीन डॉक्टरों के पैनल में मृतक सुलेमान के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पैनल में डॉ. शिबा हयात, डॉ. प्रदीप चोपड़ा और डॉ. विशाल कालड़ा शामिल थे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों के अनुसार मृतक की बाजू पर एक मामूली सी चोट थी। लेकिन बाजू की इस चोट के मौत नहीं हो सकती। फिलहाल उन्होंने पोस्टमार्टम कर बिसरा मधुबन भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सहीं कारणों का पता लग पाएगा।

डीएसपी से मिले दुकानदार
पश्चिमी यमुना नहर से संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव के मामले में स्टोर मालिक व उसके बेटे पर हत्या का केस दर्ज करने से खफा होकर खिजराबाद के दुकानदार और हिंदू संगठनों से जुडे़ सदस्य डीएसपी से मिलने लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने मामले में निष्पक्ष और गहनता से जांच कर आगामी कार्रवाई करने की मांग की। हिंदू जागरण मंच के गगन, रोहित चौधरी, दुकानदार मनप्रीत, विनोद आदि ने एसपी शशांक आनंद और डीएसपी सुरेश कौशिक से मामले में गहनता से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें