फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंदिर में मनाई लड्डू गोपाल की छठी

Sat, 12 Sep 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शास्त्री कॉलोनी के मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेतीं महिलाएं। स्वयं
विज्ञापन
रादौर। बिहारी महिला संकीर्तन मंडल की ओर से शुक्रवार को शास्त्री कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में लड्डू गोपाल की छठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल का आकर्षक शृंगार किया और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। पुजारी अवध बिहारी पांडे ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्रेम, करुणा और भक्ति के प्रतीक हैं। सच्चे मन से लड्डू गोपाल की भक्ति करने वाले व्यक्ति को जीवन में सुख-शांति की अनुभूति होती है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर समिति प्रधान सुशील शर्मा, भारत भूषण मेहता, ओमप्रकाश, सुनीता आहुजा, वीना, संगीता, नीलम, सुमन मेहता, पूनम, करिश्मा कांबोज मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें