संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। खदरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ लगती वाल्मीकि बस्ती में मूल सुविधाओं का अभाव है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण प्रमोद, मोनू, अमजद, जोनी, रविंद्र, खुर्शीद, इजराइल, आलिम, शराफत, मोहम्मद अली, सालिम ठेकेदार ने कहा कि गांव में कभी सफाई कर्मचारी नहीं आता है। ग्रामीणों को खुद ही सफाई करनी पड़ती है। इतना ही नहीं बस्ती में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है ओर न सीसीटीवी लगाए गए हैं। जबकि पूरे गांव में सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था है। रात को अंधेरे में लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो गया है। उ
मुख्य सड़क से बस्ती आने का रास्ता काफी खराब है। रास्ता बनाने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। पंचायत ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पंचायत ने सामूहिक कुर्सियां बेंच लगाए हैं, लेकिन वाल्मीकि बस्ती में एक भी कुर्सी नहीं लगाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बस मामले में डीसी से मिलेंगे और सीएम विंडो पर शिकायत करेंगे।