फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मशीन में आकर कटा मजदूर का हाथ

Mon, 17 Jun 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। मुखर्जी पार्क स्थित फैक्ट्री में काम करते समय एक मजदूर का हाथ मशीन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खून न रूकने के कारण डॉक्टरों को मजदूर का हाथ काटना पड़ा। मजदूर का आरोप है कि फैक्टरी में ही काम करने वाले कर्मचारी शिवा ने बिना कोई सूचना के मशीन का बटन दबा दिया और यह हादसा हो गया। यह सब फैक्ट्री संचालक मनीष अरोड़ा की लापरवाही से हुआ है। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल अशोक कुमार का कहना है कि फैक्ट्री संचालक और कर्मचारी पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मायापुरी बैंक कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय विपिन कुमार ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मुखर्जी पार्क स्थित एसएक्स स्केयर कंपनी में काम करता है। आठ जून को वह फैक्टरी में काम कर रहा था। मशीन पर काम करते समय वहां काम करने वाले शिवा ने बिना कोई सूचना दिए ही मशीन का बटन चालू कर दिया। इससे मशीन अचानक चल पड़ी और उसका हाथ मशीन में फंस गया। शोर मचाने पर अन्य लोगों ने उसका हाथ बाहर खींचा। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें