फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शराब पीकर सोया था मजदूर, सुबह कमरे में मृत मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बाड़ी माजरा की चोपड़ा कॉलोनी में बिहार निवासी 36 साल के अनिल कमरे में मृत मिला। वह यहां पर किराए पर रहता था। वहीं एक प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के साथ कमरे पर रहने वाले कमलेश ने बताया कि अनिल रविवार रात को शराब पीकर और खाना खाकर सो गया था। सुबह छह बजे जब वह नींद से नहीं जागा तो उसने उठाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मौत कैसे हुई यह पता नहीं। उसने शराब के साथ क्या खाया था और कहां से शराब ली, यह पता नहीं चला। उधर, सदर थाना प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में अनिल की हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें