गांव सुढैल में खेत में कार्य कर रहे मजदूर की आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी 35 वर्षीय मुबारिक के रूप में हुई। इस घटना से आसपास कार्य कर रहे मजदूरों में भी दहशत फैल गई। उसे अस्पताल में भी लेकर गए।
जानकारी अनुसार सोमवार को गांव सुढैल में अर्जुन सिंह के खेत में लेबर धान की रोपाई कर रही थी। यह लेबर बिहार के अररिया से बुलाई गई थी। इसमें ही मुबारिक भी था। वह धान लगाते हुए थोड़ी देर के लिए खेत से बाहर जाकर सड़क पर हो गया। तभी अचानक बिजली कड़की और उसके ऊपर आ गिरी। वह नीचे गिर पड़ा। आसपास के मजदूर दौड़े और उसे उठाकर अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।