फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिर पर ईंट से हमलाकर मजदूर की हत्या

Tue, 24 Feb 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राकेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी की भगीरथ कॉलोनी में सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गुप्ता पैलेस के पीछे कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देख पुलिस और आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान मधुबन कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय राकेश उर्फ बबला के रूप में हुई, जो दुर्गा गार्डन स्थित एक मेटल फैक्टरी में मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार राकेश 21 फरवरी की रात घर नहीं लौटा था। अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी ने शव मिलने की सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि राकेश के सिर और मुंह से खून बह रहा था। शव के पास ईंट और रोड़े पड़े मिले।
विज्ञापन

इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने सिर पर ईंटों से वार कर हत्या की। सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना पुलिस ने भूषण लाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल और उसकी गतिविधियों की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि वारदात के पीछे आपसी रंजिश, लूट या अन्य कोई कारण तो नहीं है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें