फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेेज रफ्तार कार की टक्कर से मजदूर की मौत

Thu, 09 Jul 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दामला अड्डा पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कुछ देर के लिए मौके पर रुका, लेकिन घायल की हालत देखकर कार लेकर भाग गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बिहार के चंपारण के गांव शिकारपुर निवासी 47 वर्षीय सुनील साह धान रोपाई के सीजन में हरियाणा मजदूरी करने आए थे। सीजन समाप्त होने के बाद वह अपने भाई अनिल साह और गांव के लालदेव राम के साथ घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब दस बजे तीनों अपने परिचित सोनालाल पटेल के साथ दामला अड्डा पर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान रादौर की ओर से तेज रफ्तार आए कार चालक ने सुनील साह को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुनील साह सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें तत्काल निजी ऑटो से दाबड़ा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पहले उन्हें बयान देने के लिए अयोग्य घोषित किया। उपचार के दौरान दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी सोनालाल पटेल के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरु की दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें