फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में मजदूर की मौत, साथी घायल

Sun, 22 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र राज्यमार्ग पर जुब्बल गांव के पास बोलेरो कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। रादौर थाना पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के सिलोटा चांदी गांव निवासी टिंकू कुमार ने बताया कि वह कांजनू स्थित टाटा भट्ठे पर काम करता है और परिवार के साथ भट्ठे पर ही रहता है।
विज्ञापन

उसके साथ बहराइच के ही सिपाहिया गांव निवासी 30 वर्षीय रमजान भी ईंट भट्ठे पर काम करता था। सुबह वह अपने साथी रमजान के साथ बाइक पर अपने काम से रतनगढ़ गया था। काम खत्म कर दोपहर बाद वे दोनों वापस भट्ठे पर लौट रहे थे। जब वे जुब्बल गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे दोनों सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बोलेरो चालक मौके से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने रमजान को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसे अस्पताल में उपचार दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें