यमुनानगर। गांव साबापुर में किराये के मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव गुरुदत्तपुर निवासी 45 वर्षीय रामसूरत के रूप में हुई है। वह यमुनानगर में एक ठेकेदार के पास मजदूरी करता था औरदूसरी मंजिल पर अकेला रहता था। नीचे अन्य मजदूर रहते थे। रविवार सुबह साथी मजदूरों ने मकान के बाहर रामसूरत का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी जगदीप मोर ने बताया कि प्राथमिक जांच में आशंका है कि रामसूरत रात के समय सोते हुए किसी काम से उठा होगा। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद