फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्रमिक से मारपीट कर छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र में जोडियो गुरुद्वारा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने फैक्ट्री श्रमिक से मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया। बदमाशों ने उसकी एक्टिवा की चाबी निकालकर रोका। फिर वारदात को अंजाम दिया।

न्यू नानक नगर निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जोडियो स्थित शिवम प्लाईवुड फैक्ट्री में ठेकेदार के पास कार्य करता है। रविवार दोपहर के समय वह एक्टिवा पर घर से फैक्ट्री जा रहा था। जब वह जोडियो गुरुद्वारा के पास श्मशान घाट के सामने पहुंचा तभी पहले से बाइक पर दो बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने उसकी एक्टिवा की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर उन्होंने उसे थप्पड़ व मुक्के मारे। मारपीट के बाद बदमाशों ने उसकी जेब से मोबाइल निकाला और विश्वकर्मा की चौक की तरफ फरार हो गए। उसने शोर मचाया। जब तक लोग एकत्रित हुए तब तक वह काफी दूर जा चुके थे। इस शिकायत पर फर्कपुर थाना पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें