रादौर। वाराणसी में हुई नेशनल डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे कुशल कांबोज का गांव बुबका में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नेता अमित कांबोज व रिंकू कांबोज के नेतृत्व में कुशल कांबोज को फूल मालाएं पहनाकर व बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। अमित कांबोज ने कहा कि कुशल कांबोज ने खेल क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिससे क्षेत्र व बिरादरी का नाम रोशन हुआ है। समाज के अन्य युवाओं को भी कुशल कांबोज से प्रेरणा लेकर खेल व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहिए, जिससे देश, प्रदेश व समाज का नाम रोशन हो सके। संवाद