फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुरुक्षेत्र की लड़कियों ने जीता वॉलीबॉल टूर्नामेंट

Thu, 20 Jun 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वती नगर। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तलाकौर में लड़के व लड़कियों का वॉलीबॉल टूर्नामेंट हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र, गुंदियाना, सियालबा, तलाकौर, जगाधरी की टीमों ने हिस्सा लिया। लड़कियों में कुरुक्षेत्र की टीम विजेता और तलाकौर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

टूर्नामेंट स्कूल प्रिंसिपल दिनेश सैनी की अगुवाई में हुआ। बतौर मुख्य अतिथि एईओ राजेश पोसवाल उपस्थित रहे। प्रिंसिपल व मुख्य अतिथियों ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल नर्सरी व खेलों के महत्व के बारे में बताया। वॉलीबॉल कोच प्रवीन शर्मा ने भी खेल नर्सरी संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर राजकिशन, राजिंद्र कुमार, हरविंद्र सिंह, राकेश सैनी, प्रवीन विटी, सुखदेव सैनी, रजनीश, प्रदीप बेनीवाल, नवदीप कौर, ध्यान सिंह, बलिंद्र सिंह व पूर्व प्रधान कृष्ण लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें