फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट का फैसला नहीं करने पर चाकू से हमला, गाड़ी से 1.70 लाख रुपये निकालने का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। प्लॉट का फैसला न करने पर एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर उसके साथ मारपीट, चाकू से वार करने तथा कार से एक लाख 70 हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना आठ अक्तूबर की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्ण विहार जगाधरी निवासी अमरीश बंसल ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका केमिकल का व्यापार है। आठ अक्तूबर को वह जगाधरी से छछरौली जा रहा था। जब शांति कॉलोनी के मोड़ पर पहुंचा तो तभी एक गाड़ी में अंबाला निवासी पंकज, अनुज और एक अन्य व्यक्ति आए। उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी रोक दी। उन्होंने उस पर हमला कर दिया। वह कहने लगे कि जो प्लॉट का फैसला उसके हक में आया है उसमें वह उनके साथ फैसला कर ले। जब उसने मना कर दिया तो आरोपियों ने चाकू से उस पर वार किया। आरोपियों ने उसकी कार से 1.70 लाख रुपये भी निकाल लिए। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष के साथ उसका प्लॉट का विवाद चल रहा था। 21 जुलाई को कोर्ट ने उसके पक्ष में फैसला दिया था। आरोपी तभी से धमकियां दे रहे हैं और कहते हैं कि अंबाला के गैंगस्टर के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। उसे जान से मरवा देंगे। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें