फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फतेहाबाद में होगा किसान सभा का प्रांतीय सम्मेलन

Thu, 02 Oct 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यालय में नारेबाजी करते सभा के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक बुधवार को जिला प्रधान जरनैल सिंह की अध्यक्षता में दशहरा ग्राउंड में हुई। जिला सचिव महिपाल चमरौड़ी ने कहा कि चार-पांच अक्तूबर को अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा का 15वां राज्य सम्मेलन अनाज मंडी भट्टूकलां फतेहाबाद में होगा।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक धवले, महासचिव वीजू कृष्ण, वित्त सचिव कृष्ण प्रसाद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड इंद्रजीत सिंह संबोधित करेंगे। जिला प्रधान सिंह ने कहा कि कृषि संकट और बेरोजगारी की मार से किसान पहले ही परेशानी झेल रहा है और ऊपर से प्रदेश के किसान मजदूर अत्यधिक बारिश और जल भराव से बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। किसान मजदूर के नुकसान की पूरी भरपाई करने की बजाय सरकार लोगों को पोर्टल ऑनलाइन आदि के चक्कर में उलझा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मजदूर कर्जवान होते जा रहे हैं। फसल खराबे के मुआवजे नहीं मिलते, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्राइवेट कंपनियां किसानों को क्लेम देने के बजाय अपने मुनाफे बढ़ा रही हैं। प्रांतीय सम्मेलन में इन मुद्दों पर चर्चा करके आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बैठक में उप प्रधान मान सिंह पंजेटा, नैब सिंह, कैशियर प्यारे लाल तंवर, संगठन सचिव श्याम लाल, अजमेर सिंह संधू, सह सचिव संजय चमरौड़ी व रमेश कुमार खुर्दी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें