यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी से युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय भांजी कुछ दिन पहले उसके घर पर आई थी। एक सितंबर को वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। भांजी घर पर अकेली थी। जब घर वापस आई तो भांजी घर पर नहीं थी। तलाश करने पर भी भांजी का कुछ पता नहीं चला। बाद में पता चला कि भांजी को समीर नामक युवक शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। इसके बाद समीर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। संवाद