फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा लड़की बरामद, तीन माह की गर्भवती

Sat, 31 May 2014 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 20 पहले पेपर मिल के समीप झुग्गी बस्ती से अगवा नाबालिग लड़की को आरोपी सहित रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। लड़की का आरोप है कि आरोपी ने उसे अगवा करने के बाद कई बार दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

किशोरी के परिजनों ने बताया कि वे शनिवार सुबह झुग्गी बस्ती से रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। वहां एक आटो में एक लड़का और लड़की बैठने लगी, जिसे गौर से देखने पर पाया कि उनकी लापता बेटी थी। उन्होंने तुरंत लड़की और लड़के को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच लड़के को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


तीन माह की गर्भवती हुई लड़की
जांच अधिकारी राकेश वालिया का कहना है कि देवरिया के गांव सुनहरी निवासी आरोपी अनिल ने पूछताछ में बताया कि उसने पहले भी कई बार लड़की से दुष्कर्म किया है। जहां पर लड़की झुग्गी में अपने माता पिता के साथ रहती थी, वहां पर भी उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

वह उससे शादी करना चाहता था, इसी के चलते ही वह दस अप्रैल की रात को उसे बहला फुसला कर अपने गांव ले गया। पुलिस के अनुसार लड़की तीन माह से गर्भवती है। उस समय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लड़की को अगवा करने का मामला दर्ज किया था।

आरोपी बोला, लड़की को छोड़ने के लिए आया था
पुलिस का कहना है कि आरोपी अनिल ने पूछताछ में बताया कि वह लड़की को अपने घर लेकर आया गया था। उसे वह अब उसके परिजनों के पास छोड़ने के लिए आया था। आरोपी युवक यूपी के देवरिया के गांव सुनहरी का रहने वाला है, जो पिछले कुछ समय से यमुनानगर में आकर गरीब बस्ती में रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी है। जांच अधिकारी राकेश वालिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। रविवार को आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें