फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अपहरण कर राजस्थान व पंचकूला ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवक बाइक पर एक युवती का अपहरण करके ले गए। आरोपी उसे राजस्थान तो कभी पंचकूला लेकर गए जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक आरोपी के परिजनों ने भी उनका साथ दिया। थाना बिलासपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह अपने ही गांव की शिक्षिका के पास ट्यूशन पढ़ती थी। राहुल का शिक्षिका के घर पर आना जाना था। सात अप्रैल को वह अपने माता-पिता को चाय देकर खेतों से अपने घर पर आ रही थी। उसी समय राहुल अपने साथी गांव फतेहगढ़ के जय सिंह के साथ बाइक पर वहां आया। उन्होंने पता नहीं क्या किया जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। दोनों ने उसे अपनी बाइक पर बिठाया और अपने साथ ले गए। उसे थाना छप्पर के पास होश आया तो उसने आरोपियों की पहचान की। उसके बाद राहुल उसे बस में बिठाकर राजस्थान लेकर गया, जहां आरोपी ने उसे किराये के कमरे पर रखा। आरोपी ने डरा व धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह उसे पंचकुला में अपने घर लेकर गया। जहां पर राहुल व उसकी मां रानी, चाचा केसर, भाई साहिल उसे घर के अंदर बंद करके रखते थे। वह उसे हर समय बेहोशी का हालत में रखते थे। आरोप है कि राहुल का भाई भी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। राहुल अपने घर पर उसके साथ रोजाना दुष्कर्म करता था। जब वह उसका विरोध करती थी तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता और मारपीट करते थे। उसके बाद 15 जुलाई को राहुल उसे अपने साथ राजस्थान के निमराना ले गया। जहां पर राहुल व जय सिंह ने उसका शारीरिक शोषण किया।
एक दिन राहुल ने गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। नौ अगस्त को राहुल अपने काम पर गया था तो वह मौका पाकर वहां से भाग कर किसी तरह अपने घर पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें