शहर की एक कॉलोनी से युवक शादी का झांसा देकर युवती को अगवा करके ले गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय लड़की 12 अप्रैल को घर से बाहर गई थी इसके बाद नहीं लौटी। तलाश करने के दौरान पता उसकी लड़की को बिल्ले जूस वाली गली हमीदा निवासी इंतजार शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद