फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त का जन्मदिन मनाने गए युवक का कार सवार पांच युवकों ने किया अपहरण, चचेरे भाई ने भाग कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के गांव गुढा में सोमवार रात को दोस्त का जन्मदिन मनाने गए गांव घिलौर सागर का कार सवार पांच लोगों ने अपहरण कर लिया। जबकि उसका चचेरा भाई अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छूटकर भागने में कामयाब हो गया। मामले की सूचना बाबैन पुलिस को अपहरण किए युवक के पिता द्वारा दी गई। मंगलवार को परिवार के लोगों ने दिन भर युवक की क्षेत्र में दूर दूर तक तलाश की। लेकिन युवक का कही भी कोई सुराग नहीं लग पाया। युवक का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन

गांव घिलौर निवासी जरनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की रात को उसका बेटा 23 वर्षीय सागर व उसका चचेरा भाई लवकेश बाइक पर गांव गुढा में अपने दोस्त अजय वाल्मीकि का जन्मदिन मनाने गये थे। जब वह जन्मदिन मनाकर बाइक से वापिस लौट रहे थे तो गांव गुढा के बस स्टैंड पर सफेद रंग की कार में पांच लोग आये और उसके बेटे सागर के साथ मारपीट की और उसे कार में अपने साथ ले गये। आरोपियों ने उसके चचेरे भाई लवकेश को पकड़ लिया था, लेकिन वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। इस दौरान उनकी कुछ देर सागर के साथ फोन पर बात हुई। जिसके बाद रात दो बजे के करीब उसका फोन बंद हो गया। बाबैन पुलिस द्वारा अभी तक इस बारे कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वहीं प्रभावित लोगों ने मंगलवार को बाबैन पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। जरनैल सिंह के जीजा ऋषिपाल पटाक माजरी रादौर ने बताया कि अब तक पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।
बाबैन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि मारपीट का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें