जगाधरी की शंकर नगर कॉलोनी में एक युवक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा कर ले गया। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शंकर कॉलोनी निवासी महिला ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मार्च को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गई थी। घर पर उसकी 17 वर्षीय भतीजी अकेली थी।
जब वह घर वापस आए तो वहां से उसकी भतीजी गायब मिली। उन्हाेंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला।
जांच के दौरान उसे पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक कुलदीप भी घर से गायब है। उसने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी को कुलदीप शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है।
उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।