फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाषण प्रतियोगिता में खुशी प्रथम

Wed, 21 Jan 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता के दौरान प्रस्तुति देती प्रतिभागी। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंडियन नॉलेज सिस्टम सेल ने सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराई गईं। भाषण में बीए मनोविज्ञान ऑनर्स अंतिम वर्ष की खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमकॉम प्रथम वर्ष की कामना दूसरे और बीए प्रथम वर्ष की नंदिनी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की साक्षी बंसल ने पहला, बीसीए अंतिम वर्ष की भावना ने दूसरा और बीएससी फिजिकल साइंस प्रथम वर्ष की कृति सैनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अध्यक्षता कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर और सेल कनवीनर डॉ. किरण शर्मा ने संयुक्त रूप से की। निर्णायक डॉ. शशि शर्मा व डॉ. अमनप्रीत कौर रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें