फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाषण प्रतियोगिता में खुशबू पांडे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के कानूनी साक्षरता सेल द्वारा भाषण प्रतियोगिता कराई गई। जिसका शिक्षा का अधिकार, निशुल्क विधिक सहायता की अवधारणा, महिला सशक्तिकरण से संबंधित कानून, मौलिक कर्तव्यों का हमारे जीवन में महत्व विषय रखे गए। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता में खुशबू पांडे, बी.काॅम तृतीय वर्ष की छात्रा ने प्रथम, सुमित कुमार, एमए राजनीतिक विज्ञान अंतिम वर्ष ने द्वितीय तथा दिव्या भारती, एमए राजनीतिक विज्ञान अंतिम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मुस्कान, बीए, तृतीय वर्ष की छात्रा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। काॅलेज के कार्यकारी प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने लीगल लिटरेसी सेल के सभी सदस्यों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन लीगल लिटरेसी सेल की संयोजक डाॅ. सुनीता सीकरी के निर्देशन में डाॅ. वकील सिंह तथा सहायक प्रो. नेहा रानी द्वारा किया गया। डाॅ. मनीषा एवं सहायक प्रो. अभिलव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें