फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेड़ा बाबा का स्थापना दिवस मनाया

Mon, 21 Sep 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जय सिटी की परिक्रमा करते कॉलोनी वासी। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। जय सिटी स्थित खेड़ा शिव मंदिर में रविवार को खेड़ा बाबा का छठा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खेड़े बाबा के स्नान से हुआ। इसके बाद जय सिटी की परिक्रमा की गई और हवन का आयोजन किया गया। हवन के उपरांत खेड़े बाबा को नवीन वस्त्र पहनाए गए और कलश चढ़ाकर विधिवत आरती की गई। इस अवसर पर जय सिटी महिला मंडल की ओर से भजन-कीर्तन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मांगे राम एडवोकेट, रवीश गुर्जर, नरेंद्र अग्रवाल, सुधीर गोयल, अतुल गुप्ता, बलकार सिंह, अमित कंबोज, सुभाष बतरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें