फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खरदूषण वध, सीताहरण का किया मंचन

Sun, 28 Sep 2025 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। श्री शिव शक्ति रामलीला क्लब व श्री सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में शुक्रवार की रात खरदूषण वध, सीताहरण एवं बालि वध का मंचन किया गया। रामलीला की शुरुआत शूर्पणखा नासिका छेदन प्रसंग से हुई। कलाकारों ने खरदूषण वध, सीता हरण और बालि वध का जीवंत मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

सोने का मृग देखकर माता सीता ने उसे पाने की इच्छा जताई। भगवान राम मृग का पीछा करते हुए दूर वन में चले गए। “हाय राम–हाय राम” की आवाज सुन सीता जी व्याकुल हो उठीं और उन्होंने लक्ष्मण को सहायता हेतु भेजा। जाते समय लक्ष्मण ने कुटिया के चारों ओर धनुष से रेखा खींच दी और सीता जी को उसके बाहर न जाने का आग्रह किया। लक्ष्मण के जाते ही रावण ब्राह्मण वेश धारण कर आया और भिक्षा के बहाने माता सीता का हरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान राम की भूमिका राजेश, सीता की भूमिका गुलशन परुथी, लक्ष्मण की भूमिका अंसुल गर्ग, रावण की भूमिका प्रवीण सैनी ने निभाई। इस अवसर पर मंगतराम सैनी, सुधीर गर्ग, धर्मपाल सैनी, गगन गोयल, जय गोपाल गर्ग, सचिन सिंगला, भागीरथ सैनी, वीरेंद्र अग्रवाल, राजू सैनी, धनपत सैनी, बबली सैनी, अंकित अग्रवाल, रेखा कश्यप, संदीप गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें