संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज की नेटबॉल टीम (महिला) ने केयू इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि के कॉलेज में खुशी का माहौल है।
प्रिंसिपल डॉ. हरिंदर सिंह कंग ने टीम की जीत पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, यह जीत विद्यार्थियो की शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्टता हासिल करने की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. बोधराज डीन और प्रमुख डॉ. रणजीत सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम की सराहना की।
गवर्निंग बॉडी और प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर ने टीम को बधाई देते हुए कहा, यह जीत हमारे कॉलेज के लिए बहुत सम्मान है और खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। कॉलेज में टीम सम्मान के दौरान डॉ. कमलप्रीत कौर, वाइस प्रिंसिपल, डॉ. संजय विज, डॉ. जोशप्रीत सिंह, प्रो मंगल, डॉ. अमरजीत सिंह, प्रो अरुण आदि मौजूद रहे।