फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रामपुरा कॉलोनी में केवट उद्धार का किया मंचन

Mon, 12 Oct 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रामपुरा में केवट उद्धार का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री हनुमान रामलीला क्लब रामपुरा कॉलोनी की ओर से आयोजित रामलीला की पांचवीं रात में केवट उद्धार और राजा दशरथ की अंत्येष्टि के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से प्रसंग को जीवंत किया।

केवट उद्धार के प्रसंग में भगवान श्रीराम के प्रति केवट की श्रद्धा और समर्पण को दर्शाया गया। वहीं, राजा दशरथ की अंत्येष्टि के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कलाकारों ने अपनी भाव-भंगिमाओं और प्रभावशाली संवादों से इन प्रसंगों की मार्मिकता को प्रस्तुत किया। दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम की भूमिका मणि कौशल, लक्ष्मण की अमित शर्मा, सुमंत की हरिगौरव, भरत की रवि लूथरा, शत्रुघ्न की संजू बजवा, राजा दशरथ की स्वीटी शर्मा, माता सीता की पलविंदर, सुमित्रा की अर्जुन और माता कौशल्या की भूमिका राजीव ने निभाई। पियानो वादक परवीन वर्मा और गायक मोंटी राजा ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें