रादौर पार्क में आयोजित गोष्ठी में हिस्सा लेते स्थानीय लोग। पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। महाराणा प्रताप पार्क एसोसिएशन की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय तनाव जागरूकता दिवस पर गोष्ठी करवाई गई। इसमें एसोसिएशन प्रधान भारत माटिया ने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। तनाव से घबराने के बजाय धैर्य, संयम और सकारात्मक सोच के साथ परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। नियमित योग, ध्यान व प्राणायाम से मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा संतुलित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और परिवार के साथ समय बिताना भी तनाव कम करने में सहायक है। समस्याओं को अपनों से साझा करने से तनाव कम होता है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे प्रतिदिन कुछ समय योग और ध्यान के लिए जरूर निकालें।