फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय ध्वज संहिता का रखें ध्यान : डीसी

Mon, 12 Aug 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। देशभर में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान भारतीय ध्वज संहिता का ध्यान रखें और सम्मान पूर्ण तरीके से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें।
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि हर-घर तिरंगा अभियान के दौरान तिरंगा यात्रा, मैराथन इवेंट, तिरंगा एंथम प्ले, तिरंगा शपथ, तिरंगा सेल्फी, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, डिजिटल कंपेन, कैनवास फोटो, सेल्फी विद तिरंगा, फिल्म डिस्प्ले, प्रदर्शनी, तिरंगा वितरण सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि अभियान में अपने घरों, संस्थानों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का वंदन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे तिरंगा झंडा फहराते हुए आवश्यक भारतीय ध्वज संहिता व सावधानियों का ध्यान रखें ताकि तिरंगे का किसी भी तरीके से अनादर न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें