संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। करवाचौथ पर चेहरे से लेकर बालों की रंगत बढ़ाने को लेकर भी विवाहित महिलाओं में होड़ लगी है। ये देख ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अपने ब्यूटी पार्लर व सैलून पर लाने के लिए संचालक आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। इसमें 50 फीसद तक छूट से लेकर कॉम्बो पैक दिए जा रहे हैं। इनका लाभ उठाने के लिए विवाहित महिलाओं के साथ युवतियों भी ब्यूटी पार्लरों व सैलून पर पहुंच रही हैं।
गोबिंदपुरी रोड स्थित हेयर मास्टर्स के मैनेजर राहुल ने बताया कि करवाचौथ पर महिलाओं को लिए 1999 रुपये में मेकअप, हेयरडो, ड्रापिंग, नेल पेंट व आईलैशेस का पैकेज दिया जा रहा है। महिंद्रा पेट्रोल पंप समीप पीएचसीसी पर भी मेकअप व हेयर कट व स्टाइल बनवाने पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। पीएचसीसी से मोनिका ने बताया कि एक्सप्रेस वाइटनिंग 549 रुपये, इंस्टेंट ग्लो फेशियल 1499 रुपये, कोरियन ग्लास ग्लो फेशियल 3199, हाइड्रा फेशियल 2799, कार्बन फेशियल 2999 रुपये में दिया जा रहा है।
साथ ही 20 फीसदी छूट व उपहार दिए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां करवाचौथ स्पेशल ऑफर में 1499 रुपये में फेशियल, फेस ब्लीच, फूल आर्म एंड अंडरआर्म वेक्स, आइब्रो, अपर लिप्स वर्क का पैकेज दिया जा रहा है। ऐसे ही अन्य कई ब्यूटी पार्लरों व सैलून पर छूट के साथ उपहार व कॉम्बो पैक में ऑफर दिए जा रहे हैं।
मिनिमल लुक बन रहा सबकी पसंद : कीर्ति
कीर्ति ने बताया कि मेकअप महिलाओं को बेहद पसंद होता है। ब्यूटी ट्रेंड्स रोजाना बदल रहे हैं। आजकल सोबर व सिंपल मेकअप लुक्स को काफी पसंद किया जा रहा है, जिसे मिनिमल लुक भी कहा जाता है। करवाचौथ पर सभी मेकअप पार्लर मेकअप पर रोजाना के रेट में करवा चौथ पर 10 से 20 प्रतिशत डिस्काउंट दे रहे हैं।
मल्टीकलर चोकर नेकलेस की मांग : मुस्कान
मुस्कान ने बताया कि करवाचौथ पर इस बार आर्टिफिशियल ज्वेलरी के आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं, जो सभी महिलाओं को भा रहे हैं। मल्टीकलर चोकर नेकलेस व झूमकों की ज्यादा पसंद किए जा रहे है। दुकानों व स्टॉलों पर पर महिलाएं करवा चौथ के दिन के लिए खरीदे गए साड़ी, सूट व लहंगे के साथ मेल खाती ज्वेलरी खरीद रही हैं।