फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उद्घाटन मैच में करनाल ने मेजबान टीम को 2-1 से हराया

Sat, 05 Aug 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। तेजली खेल परिसर में राज्यस्तरीय जोनल फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच करनाल की टीम ने जीता। प्रतियोगिता के तहत हुआ दूसरा मैच बराबरी पर रहा। जबकि तीसरे मैच में अंबाला की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

इस प्रतियाेगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा एवं वनमंत्री कंवरपाल गुर्जर ने किया। लीग का पहला मैच करनाल व यमुनानगर के बीच हुआ। जिसमें करनाल ने यमुनानगर को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में पंचकूला व कैथल की टीमें एक एक स्कोर की बराबरी पर रही। तीसरे मैच में अंबाला ने कुरुक्षेत्र को एक गोल से हराया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा एवं वनमंत्री कंवरपाल गुर्जर कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है। हमें अपनी दिनचर्या में एक खेल जरूर शामिल करना चाहिए। जिससे हम शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। मुख्यातिथि ने कहा कि खेल से मानसिक थकावट और सुस्ती खत्म करता है। इस मौके पर उन्होंने फुटबॉल संघ को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खिलाड़ियों को इससे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। खेलने से हर उम्र के लोगों को शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार के फायदे होते हैं। इस मौके पर बताया गया कि इस फुटबॉल लीग में छह टीम भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में यमुनानगर सहित अन्य जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने खिलाड़ियों को नियमों के बारे बताया। इस दौरान हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन सदस्य सिमरजीत सिंह, बीजेपी नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीता सिंघल, महासचिव राजेश भारद्वाज, मुख्य सलाहकार नरेंद्र चुघ, आशीष शर्मा, राजीव मेहता, सुरिंद्र मोहन, संजय विज, संजीव दत्ता, कोच जतिन त्यागी, कोच अनिल कांत, कोच सुरेश कुमार, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी दिलीप चंद,नरेश कुमार, कोच रजत जुयाल, कोच शुभम पासी, कोच सुनील कुमार, संतन प्रसाद सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।




यह रहा परिणाम


लीग का पहला मैच करनाल व यमुनानगर के बीच हुआ। जिसमें करनाल ने यमुनानगर को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में पंचकूला व कैथल की टीमें एक एक स्कोर की बराबरी पर रही। तीसरे मैच में अंबाला ने कुरुक्षेत्र को एक गोल से हराया। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर पंकज चुघ ने किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें