फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कराटे के खिलाडि़यों ने जीते एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक

Tue, 23 Jun 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कराटे के विजेता ​खिलाड़ियाें के साथ कोच संसाई कुसम देव। एकेडमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिमला में आयोजित 21वीं शिगोकान गोजूरियू कराटे नेशनल चैंपियनशिप में देव कराटे एकेडमी, बैंक कॉलोनी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीतकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कराटे कोच संसाई कुसम देव ने बताया कि एकेडमी के सात खिलाड़ियों सूरज, विद्युत पुंडीर, रिदित वशिष्ठ, आर्यन खान, आरव, पुलकित कुमार और आदित्य शर्मा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। सूरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं विद्युत पुंडीर, रिदित वशिष्ठ, आरव और आदित्य शर्मा ने रजत पदक जीते। पुलकित कुमार और आर्यन खान ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कोच ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी लंबे समय से नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं और उनकी मेहनत का परिणाम अब पदकों के रूप में सामने आ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को पदक उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संसाई सुमन बाला, संसाई पूनम ठाकुर, सिंहान जयप्रकाश सिंह, संसाई विजय शर्मा, संसाई अमित कल्याण, संसाई पीएस पवार और संसाई दिनेश ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें