फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपालमोचन में सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

विज्ञापन
कपालमोचन में ​स्थित मंदिर व गुरुद्वारा साहिब। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र कपालमोचन के मंदिरों में अब सालभर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। इसके लिए कपालमोचन परिसर में श्राइन बोर्ड के अधीन आने वाले सभी मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
कैमरे लगाने के साथ उनकी मरम्मत और नियमित ठीक रखने की जिम्मेदारी भी एजेंसी को सौंपी जाएगी। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। इस व्यवस्था से मंदिरों में चढ़ने वाले चढ़ावे की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

कपालमोचन परिसर के मंदिरों में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। लोगों की यहां गहरी धार्मिक आस्था है। मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण, गुरु नानक देव जी, गुरु गोबिंद सिंह जी, भगवान शिव और गुरु रविदास जी सहित महाभारत युद्ध के बाद पांडवों का भी इस पवित्र स्थल से संबंध रहा है।
परिसर में ऋणमोचन, कपालमोचन और सूरजकुंड सरोवर स्थित हैं। धार्मिक मान्यता है कि इन सरोवरों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कपालमोचन में हर साल गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर अंतरराज्यीय मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार यह मेला 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होगा।
इसमें हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से आठ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेले के दौरान मंदिरों और सरोवरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि कपालमोचन में श्राइन बोर्ड के अधीन आने वाले मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है। चयनित एजेंसी कैमरे लगाने के साथ उनकी मरम्मत का कार्य सालभर देखेगी। इससे मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें