रादौर में कांवडि़यों के साथ मौजूद पुलिस कर्मचारी। पाठक
रादौर। सावन माह में शुरू हुई पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को रादौर थाना क्षेत्र के नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। रविंद्र कुमार, शिवकुमार, एचजीएच शिवप्रसाद व एचजीएच प्रदीप कुमार ने यात्रियों को जलपान करवाया तथा उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को यात्रा के दौरान नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश राणा ने बताया कि सावन माह में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। संवाद