फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़यात्रा : 18 जुलाई से 27 जुलाई तक लक्कड़ मंडी रहेगी बंद

विज्ञापन
Kanvad Yatra: Lakkar Mandi will remain closed from July 18 to July 27 - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने शनिवार को यमुनानगर लक्कड़ मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 18 जुलाई से 27 जुलाई तक मंडी बंद रखने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी लोकेश ने कहा कि 14 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसमें मंडी आढ़तियों का सहयोग भी जरूरी है। इसलिए वे लकड़ी से लोड वाहनों को सड़क किनारे या सड़क पर खड़ा न होने दें। प्रशासन ने सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाई दी है। अगर कोई वाहन खड़ा मिलता है तो उस पर कार्रवाई होगी। मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी वाहनों के ड्राइवरों को जागरूक करें कि वे अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा न करें। उधर, मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने कहा कि कांवड़ यात्रा में प्रशासन का सहयोग करने के लिए फैसला लिया है कि 18 जुलाई से 27 जुलाई तक मंडी बंद रखेंगे। इस दौरान कोई भी माल नहीं मंगवाएगा। मंडी बंद होने से यहां पर वाहनों की आवाजाही कम होगी। इससे कांवड़ यात्रा में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं होगी। उल्लेखनीय कि यमुनानगर लक्कड़ मंडी में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली व हरियाणा अन्य जिलों से काफी मात्रा में लकड़ी से भरे वाहन आते हैं। जो सहारनपुर रोड से होते हुए मंडी पहुंचते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें