Kamal and Bhushan's automobile project topped
- फोटो : Yamuna Nagar
जगाधरी। कलावड़ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को ऑटोमोबाइल और ब्यूटी एंड वेलनेस प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रधानाचार्य सर्वोदय गोयल ने बताया की स्कूल में नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के तहत कार्यक्रम करवाया गया। जिसके तहत नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए दो वोकेशनल ट्रेनिंग कोर्स करवाए जा रहे हैं।
इस दौरान ऑटोमोबाइल में 110 लड़कों और ब्यूटी एंड वेलनेस में 121 लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऑटोमोबाइल वीटी राजेश कुमार ने बताया की विद्यार्थियों की स्किल निखारने के लिए स्कूल में एक दिवसीय कौशल महोत्सव मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने वर्किंग प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई। ऑटोमोबाइल की प्रदर्शनी में कमल व भूषण का प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। जिसने पहला स्थान पाया वहीं ब्यूटी एंड वेलनेस में स्नेहा व आंचल का प्रोजेक्ट प्रथम रहा। इस दौरान प्रधानाचार्य सर्वोदय गोयल ने विद्यार्थियों को कौशल निखार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता व्यक्ति के कार्य कौशलता पर निर्भर करती है। इसलिए ऐसे कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अवश्य भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में विनोद कुमार, रविंद्र कुमार, एसएमसी प्रधान बबली देवी, वीटी रमा रानी, एबीआरसी सोनिका, संजीव कुमार, कौशल कुमार सहित सभी स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।