साढौरा। कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा 18 अप्रैल को वार्ड एक के पीपल वाला चौक पर परशुराम चौक का उद्घाटन करने के अलावा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगी। इसका आयोजन भगवान श्री परशुराम सेवा दल की ओर से होगा। नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा व पार्षद डेजी शर्मा ने बताया कि इसी चौक पर भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापित किए जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार शाम से रविवार तक रोजाना पूजा व आरती होगी। रविवार 19 अप्रैल की सुबह हवन व प्राण प्रतिष्ठा के बाद भजन संध्या व भंडारा होगा।