कलश यात्रा का स्वागत करते मंदिर सभा के पदाधिकरी। संवाद
व्यासपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी के गोवर्धनपुर स्थित उनके जन्मस्थान से शुरू हुई कलश वंदन यात्रा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास आंबेडकर नगर, व्यासपुर पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मार्केट कमेटी व्यासपुर के अध्यक्ष विपिन सिंगला, युवा भाजपा नेता हितेश चौधरी, अतुल सिंगला, मुकेश बंसल और भाजपा एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रिंकू नागरा समेत अन्य लोग पवित्र माटी के कलश को लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर श्री गुरु रविदास मंदिर सभा के पदाधिकारी आशु अंटवाल, राजेश कुमार, राकेश कुमार उर्फ सेठी, सचिन सहित अन्य सदस्यों ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। संवाद