फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी मंदिरों में पहुंचेगा कलश : बहमनी

Fri, 07 Aug 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्री गुरु रविदास खालसा कॉलेज रोड में संगत को संबो​धित करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी (वाराणसी) से लाई गई पवित्र माटी का कलश खालसा कॉलेज रोड स्थित गुरु रविदास मंदिर में स्थापित किया गया। मेयर सुमन बहमनी व भाजपा के यमुना मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़ ने कलश को सिर पर धारण कर शोभायात्रा के रूप में मंदिर तक पहुंचाया। मेयर बहमनी ने बताया कि गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली से लाई गई यह पावन माटी नगर निगम के प्रत्येक वार्ड तथा जिले के सभी गांवों में स्थित गुरु रविदास मंदिरों तक पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर विभा गुप्ता, मनीषा कंसल, दीक्षा बराड़, ममता सेन, शुभम राणा, संदीप बजाज, भंवर जोत सिंह, कपिल दुआ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें