श्री गुरु रविदास खालसा कॉलेज रोड में संगत को संबोधित करतीं मेयर सुमन बहमनी। प्रवक्ता
यमुनानगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, काशी (वाराणसी) से लाई गई पवित्र माटी का कलश खालसा कॉलेज रोड स्थित गुरु रविदास मंदिर में स्थापित किया गया। मेयर सुमन बहमनी व भाजपा के यमुना मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़ ने कलश को सिर पर धारण कर शोभायात्रा के रूप में मंदिर तक पहुंचाया। मेयर बहमनी ने बताया कि गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली से लाई गई यह पावन माटी नगर निगम के प्रत्येक वार्ड तथा जिले के सभी गांवों में स्थित गुरु रविदास मंदिरों तक पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर विभा गुप्ता, मनीषा कंसल, दीक्षा बराड़, ममता सेन, शुभम राणा, संदीप बजाज, भंवर जोत सिंह, कपिल दुआ मौजूद रहे। संवाद