फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गायन में ज्योति को पहला स्थान

Sun, 31 Aug 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में नृत्य करतीं छात्राएं। कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। डीएवी कॉलेज में कल्चरल कमेटी के तत्वावधान में वार्षिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गायन प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम व काव्य पाठ में सारा गुप्ता प्रथम रही।
भाषण में आरजू प्रथम व जसमीत दूसरे स्थान पर रहा। डांस में तमन्ना प्रथम, पायल दूसरे व आरजू तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग में कीर्ति प्रथम, पारस कपिल दूसरे व निशा ने तीसरा स्थान पाया। क्विज प्रतियोगिता में ईशा, सतनाम व गुरपाल ने प्रथम स्थान व प्रिया, साक्षी, पायल, आरजू, प्राची व मन्नत ने दूसरा तथा कर्ण, पारस व आर्यन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विधाओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. एसके दुबे, डॉ. दर्शन लाल, डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ.योगेश मोहन व प्रोफेसर सुनीता ने निभाई। मंच संचालन डॉ. गुरमेज सिंह ने किया। प्रिंसिपल डॉ. तेजवीर सिंह ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कॉलेज की कल्चरल कमेटी की प्रशंसा की और साथ ही प्रतिभागी छात्रों के सफल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें