फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफों और स्वर्णकारों की हड़ताल समाप्त, दुकानें खुली

Thu, 28 Apr 2016 12:54 AM IST
kaithal
विज्ञापन
हड़ताल समाप्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
  केंद्र सरकार के सोने पर लगाए गई एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ पिछले दो दिनों से दुकानें बंद कर हड़ताल पर चल रहे सराफों और स्वर्णकारों ने हड़ताल समाप्त की घोषणा करते हुए दुकानें खोल दी। दुकानें खुलने से जहां बाजार में चहल-पहल रही। दुकानों पर ग्राहक सामान की खरीददारी करते दिखे।

दो दिनों से दुकानें बंद होने से करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार भी प्रभावित हुआ है। सराफा एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र गोयल सर्राफ ने बताया कि हड़ताल केंद्रीय सराफा और स्वर्णकार एसोसिएशन के निर्देशानुसार समाप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि केंद्रीय एसोसिएशन ने एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सरकार से वार्ता करने के लिए 20 सदस्यों की कमेटी गठित की है, जो इस मामले में सरकार के समक्ष अपना पक्ष रखेगी। अगर इसके बाद भी काला कानून रद्द नहीं हुआ, तो केंद्रीय एसोसिएशन आगामी आंदोलन और संघर्ष के लिए जो भी दिशा-निर्देश जारी करेगा, उसके अनुसार कदम उठाया जाएगा। गोयल ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के नाम पर लगाया गया काला कानून किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे और इसे वापस करवाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें