पौधरोपण करतीं मुख्य अतिथि अन्य अधिकारी। प्रवक्ता
यमुनानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यमुनानगर ने सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित एनसीसी ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायिक अधिकारियों और एनसीसी अधिकारियों ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश दानिश गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंदु बाला तथा सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमित्रा कादियान, एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारेख, प्रशासनिक अधिकारी कुमुद सैनी, जिला शिक्षा विभाग के लीगल लिटरेसी इंचार्ज संजय कांबोज, प्रधानाचार्य सुमित जिंदल उपस्थित रहे। संवाद