फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जिंदल पार्क इंचार्ज पर हथियारों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। जिंदल पार्क के इंचार्ज सुरेश कुमार पर कुछ युवकों ने रॉड, डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप चुना भट्टी निवासी दिनेश व उसके साथियों पर लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपी दिनेश का नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव जखवाला निवासी सुरेश कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जिंदल पार्क में इंचार्ज हैं। रात को चूना भट्टी निवासी दिनेश उर्फ निशु पार्क में गेट पर आया और बहस बाजी करने लगा। उसने उसे समझा बुझाकर वहां से भेज दिया। रात को लगभग एक बजे फिर वह अपने कई अन्य साथियों के साथ पार्क में बनी कैंटीन पर आया। यहां आकर वह उसे गालियां देने लगा। उसने जब बाहर आकर उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने अपने साथियों के साथ राॅड व डंडों से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने धारदार हथियार से भी उस पर कई वार किए। जिससे वह घायल हो गया। बाद में आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कैंटीन के कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में दिनेश को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें