फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भारोत्तोलन में छाईं झज्जर की लड़कियां

Sun, 14 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
लॉन टेनिस मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की 58वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीड़ा की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का शनिवार को दूसरा दिन रहा। दूसरे दिन अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में भारोत्तोलन की आठ श्रेणियों में लड़कियों ने खूब दम दिखाया। इस दौरान झज्जर की लड़कियों का दबदबा रहा। वहीं अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में टेनिस कोर्ट में लड़कों ने अपनी तकनीक व खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शनिवार को केवल भारोत्तोलन की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें प्रदेश के सभी जिला की लड़कियों ने अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में भाग लिया। इस दौरान अंडर-17 में 44 किग्रा, 48 किग्रा, 53 किग्रा, 58 किग्रा, 63 किग्रा, 69 किग्रा, 77 किग्रा और 77 से ऊपर भार श्रेणी की प्रतियोगिता करवाई जा रही हैं। वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग में 48 किग्रा, 53 किग्रा, 58 किग्रा, 63 किग्रा, 69 किग्रा, 77 किग्रा, 86 किग्रा और 86 से ऊपर भार वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भारोत्तोलन की कुछेक भार वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई हैं और शेष रविवार को करवाई जाएंगी। वहीं, लॉन टेनिस की अंडर-19 में रोहतक और गुरुग्राम के खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे गए हैं। रविवार को अंडर-17 के साथ अंडर-17 का फाइनल मैच हो गया। प्रतियोगिताएं जिला खेल विभाग की देखरेख में करवाई जा रही है। समापन पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सहायक शिक्षा अधिकारी राजेश पोसवाल, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कांबोज, सुखविंद्र पंजेटा, कृष्ण लाल, गोबिंद सिंह भाटिया, रमेश कुमार, दया सिंह, जोगेश कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
ये रहे परिणाम
भारोत्तोलन अंडर- 19
-48 किलोग्राम झज्जर प्रथम, पानीपत द्वितीय
-53 किलोग्राम में झज्जर प्रथम और जींद द्वितीय

भारोत्तोलन अंडर-17
-44 किलोग्राम में मेवात प्रथम और झज्जर द्वितीय
-48 किलोग्राम में झज्जर प्रथम और जींद द्वितीय
-53 किलोग्राम में अंबाला प्रथम और पानीपत द्वितीय

लॉन टेनिस मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें