यमुनानगर। गांव परवालो में चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और आईफोन समेत सामान चोरी कर लिया। थाना बूड़िया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गांव परवालो निवासी विक्रम ने बताया कि वह 20 मार्च की रात करीब 10 बजे घर पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर गया था। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कमरे से चांदी के आभूषण, सोने की अंगूठी, एक मिट्टी का गुल्लक और आईफोन गायब मिले। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद