फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: होटल के कमरे से लाखों के गहने चोरी

Sun, 24 Nov 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के निजी होटल में रुके जयपुर निवासी वीरेंद्र सहगल के सूटकेस से लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। वीरेंद्र सहगल यहां रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में परिवार के साथ आया था और शहर के होटल में रुका हुआ था। शहर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजस्थान के जयपुर के शांति नगर रोड निवासी वीरेंद्र सहगल ने बताया कि 20 नवंबर की रात वह, अपनी पत्नी व बेटे के साथ ट्रेन से यमुनानगर में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में आए थे। 21 नवंबर की सुबह वे होटल ऑस्कर रेजीडेंसी के एक कमरे में रुके थे। सामान कमरे में ही रखकर दोपहर डेढ़ बजे वह परिवार सहित भोजन करने रामलीला भवन में चला गया था। शाम पांच बजे वे वहां से होटल पहुंचे।
शाम को जब वे सगाई समारोह के लिए तैयार होने लगे तो उन्होंने देखा कि सूटकेस की अंदर की चेन खुली हुई थी। जांच करने पर सूटकेस से उसकी पत्नी की सोने की लॉकेट सहित चेन, कानों को सोने के टॉप्स, सोने की अंगूठी, कान के झालर, ज्वेलरी बॉक्स व अन्य सामान गायब था। इसकी सूचना उन्होंने होटल मैनेजर व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें